आजकल कई लोग अपने शरीर के वजन को लेकर चिंतित रहते हैं। कुछ लोग बहुत ही दुबले होते हैं और उनका वजन काफी कम होता है, जिससे उनका शरीर कमजोर नजर आता है, थकान जल्दी होती है और आत्मविश्वास भी घट सकता है। कम वजन होना सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। इसलिए वजन बढ़ाना और शरीर को मजबूत बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।चलिए जानते हैं घर बैठे आप अपना वजन आसान तरीके से कैसे बढ़ाएं और आपको इसमे 7 दिन का डाइट प्लान भी दिया जाएगा |
1. ज्यादा कैलोरी वाला भोजन का सेवन करें जैसे की (दूध, दही, पनीर , केला, आम, चीकू , मूंगफली, बादाम, काजू, अखरोट , चावल, आलू, दलिया, ओट्स , देसी घी और मक्खन इन सब चीजों में ज्यादा कैलोरी होती है और प्रोटीन भी होता है इनको आप रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें अगर आप सबको इन चीज़ों की पहचान नहीं हैं तो आप नीचे दिए गए फोटो देख सकते हैं|
2.दिन में 5-6 बार खाना खाए और इससे आपका वजन जल्दी बढ़ेगा |
3. घर पर ही व्यायाम करें जैसे की (पुश-अप,स्क्वैट्स, प्लैंक) क्योंकि ज्यादा खाना खाने से आपके शरीर में फैट आ सकता है इसलिए आपको एक्सरसाइज करना जरूरी है |
4. हाई-कैलोरी हेल्दी ड्रिंक पिएं जैसे की (1 गिलास दूध,1 केला,1 चम्मच मूंगफली का मक्खन,1 चम्मच शहद)
सबको आपको शेक बनाकर रोजाना पीना है |
5. रोज आपको 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी लेनी है क्योंकि नींद में मसल ग्रोथ होती है|
6. आपको ज्यादा तनाव नहीं लेना है क्योंकि इससे वजन नहीं बढ़ता है और योग में ध्यान दे और अच्छा सोचे और आपको धैर्य रखना है 2-3 हफ्ते में आपका रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा |
7. 7 दिन का वजन बढ़ाने वाला डाइट चार्ट |
-:दिन 1
सुबह (उठते ही):
1 गिलास गुनगुना दूध + 5 भीगे बादाम
नाश्ता:
2 उबले अंडे / पनीर भुर्जी
2 ब्रेड + मक्खन
1 केला
दोपहर का खाना:
चावल
दाल
सब्जी
1 कटोरी दही
शाम:
मूंगफली / चना
1 गिलास दूध
रात का खाना:
2–3 रोटी
सब्जी
पनीर / अंडा करी
-:दिन 2
सुबह:
दूध + शहद
नाश्ता:
ओट्स दूध में
केला
दोपहर:
चावल
राजमा / छोले
दही
शाम:
फ्रूट शेक (केला + दूध)
रात:
रोटी
सब्जी
दाल
-:दिन 3
सुबह:
5 भीगे काजू + दूध
नाश्ता:
2 अंडा ऑमलेट
ब्रेड
दोपहर:
वेज पुलाव
रायता
शाम:
भुना चना / मूंगफली
रात:
रोटी
पनीर सब्जी




1 Comments
Upay bahut achcha Laga bhai
ReplyDelete